मोतिहारी/पूर्वी चंपारण। श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग द्वारा बुधवार को एक दिवसीय ग्रामीण
प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मोहम्मद शिबगतुल्लाह, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच,
पूर्वी चंपारण मोतिहारी थे। संतोष कुमार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, चिरैया ने अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, को को
पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया। उक्त कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर
किया गया। इस अवसर पर हरिओम कुमार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, रक्सौल ने सभी श्रमिकों को बाल श्रम से
संबंधित जानकारी दूर-दूर से आए हुए श्रमिकों को दी गई।
अप्पू कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, पीपराकोठी द्वारा बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार
सामाजिक सुरक्षा योजना-2011 (संशोधित 2024) से संबंधित जानकारी श्रमिकों को दी गई। विकास कुमार श्रम
प्रवर्तन पदाधिकारी, बंजरिया ने बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना-2008 के संबंधित जानकारी
दिया। जबकि प्रमोद कुमार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मेहसी ने कर्मकार कल्याण बोर्ड के योजना से संबंधित जानकारी
दी। वहीं, अमर ज्योति श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, पकड़ीदयाल, ने न्यूनतम मजदूरी के संबंध में जानकारी दिया।
कार्यक्रम में श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग योजना से आच्छादित श्रमिको को डमी चेक के
माध्यम से सम्मानित किया गया। इस मौके पर सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, पूर्वी चंपारण, डंकन हॉस्पिटल
रक्सौल के प्रतिनिधि, ग्राम नियोजन केंद्र के प्रतिनिधि, दूर-दूर से आए हुए श्रमिक एवं उनके प्रतिनिधि तथा सभी
कार्यालय कर्मी उपस्थित थे।
