केसी सिन्हा, बिट्टू सिंह और गोपाल सिंह ने जन सुराज का साथ छोड़ कर भाजपा का दामन थामा।


पटना। बांकीपुर उप चुनाव से पहले जन सुराज को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, बुधवार को केसी सिन्हा, बिट्टू

सिंह और गोपाल सिंह ने जन सुराज का साथ छोड़ते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

संजय सरावगी ने सभी नेताओं को सदस्यता दिलाई और पार्टी में उनका स्वागत किया। आपको बता दें कि भाजपा

में शामिल होने वाले जन सुराज के तीनों नेता बिट्टू सिंह, केसी सिन्हा और गोपाल सिंह बिहार विधान सभा 2025

का चुनाव लड़ चुके हैं। बिट्टू सिंह और केसी सिन्हा ने तो पटना से ही चुनाव लड़ा था। इन सभी नेताओं के

भाजपा में शामिल होने से बांकीपुर विधान सभा उप चुनाव में भाजपा का हाथ और मजबूत हुआ है। कायस्थ जाति

से आने वाले केसी सिन्हा बिहार विधान सभा 2025 में कुम्हरार विधान सभा से चुनाव लड़े थे, उन्हें 15 हजार वोट

मिला था। केसी सिन्हा का बांकीपुर विधान सभा में भी अच्छा खासा प्रभाव है, ऐसे में उनके भाजपा में शामिल

होने से कायस्थ उम्मीदवार नीरज सिन्हा को भी काफी मजबूती मिलेगी।