आज 16 जुलाई को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन।
पटना। बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के निर्देश पर राम मंदिर के चंदे की आड़ में आस्था के नाम पर
की जा रही राजनीति तथा चढ़ावे के नाम पर भाजपा-आरएसएस द्वारा कथित रूप से बड़े पैमाने पर की जा रही
लूट के विरोध में गुरुवार 16 जुलाई को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर
कांग्रेसजनों द्वारा विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने
बुधवार को कहा कि धार्मिक आस्था को राजनीतिक लाभ का माध्यम बनाना तथा चढ़ावे से जुड़े मामलों में
पारदर्शिता का अभाव गंभीर चिंता का विषय है। कांग्रेस इस मुद्दे पर जनता की आवाज बुलंद करते हुए
लोकतांत्रिक तरीके से पूरे बिहार में राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी जिला कांग्रेस
कमेटियों, पार्टी के पदाधिकारियों, विभागों, प्रकोष्ठों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने जिलों में
आयोजित विरोध प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इसे सफल बनाएं।
