2710 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी मिली।
पटना। बिहार के पर्यटन मंत्री केदार गुप्ता ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके राज्य में बन रहे कई पर्यटन
स्थलों के बारे में जानकरी दी। उन्होंने कहा कि माता जानकी कॉरिडोर का निर्माण जल्द शुरू होगा साथ ही पर्यटन
विभाग ने कई पर्यटन स्थलों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा भी शुरू किया है। राज्य मे बन रहे मंदिर कॉरिडोर, जिसमें
जानकी कॉरिडोर को समीक्षा हर सप्ताह हो रहा है। अन्य जगह पर जो योजनाएं हैं, वहां पर जल्द ही काम शुरू
होगा, इसके लिए मास्टर प्लान तैयार कर भेज दिया गया है। केदार गुप्ता ने कहा कि सावन महीने को देखते हुए
कांवरिया मार्ग समेत सड़क मार्ग पर कुल 101 जगह पर कावड़ियों के ठहरने की व्यवस्था की जाएगी, जिसमें
भगवान शिव के विशेष रूप पर थीम पर आधारित संगीत नाइट की व्यवस्था भी होगी। वहीं, स्वदेश दर्शन योजना
के अंतर्गत बौद्ध धर्म एवं अनुभव केंद्र का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग के द्वारा
बिहार में ऐतिहासिक काम किया जा रहा है। बिहार को पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित करने के लिए सरकार
काम कर रही है। बिहार में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
केदार गुप्ता ने कहा कि 2026 में अभी तक 3 करोड़ 42 लाख 34 हजार 7 सौ 61 पर्यटक बिहार आए हैं। प्रगति
यात्रा के दौरान पर्यटन स्थल के विकास के लिए 36 घोषणाएं की गई थी। इन घोषणाओं से संबंधित योजना के
लिए 2710 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है, जिसमें मां सीता की जन्मस्थली, सोमेश्वर मंदिर, हरिहरनाथ मंदिर
कॉरिडोर समेत कई जगहों पर पर्यटन के क्षेत्र में विकास किया जा रहा है।
