गोपालगंज। गोपालगंज जिला में बुनियादी सुविधाओं को लेकर उठ रही आवाजों के बीच जन प्रतिनिधियों की
सक्रियता एक बार फिर सामने आई है। स्थानीय सामाजिक संगठन ‘जन विचार तिरबिरवा पंचायत’ तथा अन्य
समाजसेवियों ने गोपालगंज के सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन से मुलाकात कर क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को
उनके समक्ष रखा। इस दौरान एक औपचारिक ज्ञापन सौंपते हुए दो प्रमुख मुद्दोंकृमनियारा कोठी की जर्जर सड़क
और तिरबिरवा पंचायत के खस्ताहाल पुलकृपर तत्काल ध्यान देने की मांग की गई।
कुचायकोट प्रखंड के सासामुसा पंचायत अंतर्गत मनियारा कोठी के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बताया कि मुख्य
सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क पर गड्ढों और जलजमाव के कारण आवागमन बेहद कठिन हो गया
है, जिससे स्थानीय लोगों, छात्रों और मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।वहीं, ‘जन विचार तिरबिरवा
पंचायत’ के सदस्यों ने गोपालगंज प्रखंड स्थित तिरबिरवा पंचायत के मुख्य मार्ग पर बने पुराने पुल की जर्जर
स्थिति की ओर सांसद का ध्यान आकृष्ट कराया।
उन्होंने बताया कि पुल काफी कमजोर हो चुका है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, जिससे लोगों की जान
जोखिम में है। सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन ने दोनों समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक आश्वासन
दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास और जनता की सुविधा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा
दिलाया कि संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर जल्द से जल्द सड़क और पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू
कराई जाएगी। मुलाकात के बाद समाजसेवियों ने सांसद के त्वरित और संवेदनशील रवैये के लिए आभार व्यक्त
किया और उम्मीद जताई कि समस्याओं का जल्द समाधान होगा।
