वीडियो में दावा किया जा रहा है कि थाने में तैनात एक एएसआई सिर्फ लुंगी पहन कर फरियादियों का आवेदन

लेते नजर आ रहा है।


पटना। पटना के अथमलगोला थाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस वीडियो में

दावा किया जा रहा है कि थाने में तैनात एक एएसआई सिर्फ लुंगी पहन कर फरियादियों का आवेदन लेते नजर आ

रहा है। हैरानी की बात यह है कि उनके शरीर के ऊपरी हिस्से पर न शर्ट है, न टी-शर्ट और न ही कोई दूसरा

कपड़ा। जानकारी के अनुसार, वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति बिहार पुलिस के एएसआई अंजनी सिंह बताए जा रहे

हैं, जो फिलहाल अथमलगोला थाना में तैनात हैं।

वायरल वीडियो को लेकर बिहार पुलिस और थाने के अनुशासन पर सवाल उठने लगा है। हालांकि जब इस मामले

को लेकर पत्रकारों ने अथमलगोला थाने से इसकी सच्चाई जानने का प्रयास किया गया तो थाने की ओर से पहले

यह कहा गया कि उन्हें इस वायरल वीडियो के बारे में कोई जानकारी नहीं है। बातचीत के क्रम में थाने की ओर से

यह भी कहा गया कि अगर वीडियो वायरल हो रहा है, तो उसमें क्या गलत है। जब यह जानने का प्रयास किया

गया कि क्या थाने के अंदर ड्यूटी पर एक पुलिसकर्मी का इस तरह से बिना कपड़े सिर्फ लुंगी में रहना उचित है,

तो इस पर सफाई पेश करते हुए कहा गया कि थाना परिसर में आवासीय व्यवस्था भी है, इसलिए अगर कोई इस

अवस्था में बाहर आ जाए तो इसमें कोई गलत बात नहीं है।

राजद ने अपने फेसबुक पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि अथमलगोला थाना में अंजनी कुमार सिंह

महिला फरियादी के सामने भी इसी तरह फरियाद सुनते नजर आए। बिहार पुलिस के कर्मी बिल्कुल आपे से बाहर

हो चुके हैं। पूरी तरह से निरंकुश, भ्रष्ट, असभ्य, अभद्र, बेईमान हो चुकी है, पुलिस बल।