पटना। 15वीं वित्त आयोग पंचायती राज विभाग की ओर से निर्मित चंडासी में सरदार पटेल प्रवेश द्वार का शिलान्यास बिहार सरकार के ग्रामीण विकास व सूचना जनसम्पर्क विभाग के मंत्री व जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार व चंडासी पंचायत की मुखिया अनू सिंह ने किया। इस अवसर पर श्रवण कुमार नेकहा कि सूबे का गांव अब स्मार्ट बन रहा है। गांव के लोगो को भी अब शहरों जैसी सुविधा मिल रहा है, बिहार का कोई घर नही बचा है, जहां सरकार की कल्याणकारी योजना का लाभ नही मिल रहा है, अभी छूटे हुए गरीब मजदूर किसानों को राशन कार्ड बनाया जा रहा है, बिहार में पहले ग्यारह लाख वृद्धजनों को वृद्धापेंशन का लाभ मिलता था, 400 रुपये प्रति माह अब वहीं 14 लाख से ज्यादा लोगो को 11 सौ रुपये प्रति महीना मिल रहा है, जीविका दीदीयों को रोजगार के लिए डेढ करोड़ से ज्यादा महिला को 10-10 हजार रुपये महीना दिया गया। खेल और खिलाड़ियों के लिए सरकार हर पंचायत से स्टेडियम का निर्माण करा रही है, ताकि खिलाड़ी का प्रतिभा निकल कर आगे आ सके। जो खिलाड़ी अंतरास्ट्रीय स्तर पर मेडल लेकर आ रहे है, उसको सरकार मेडल आयो नौकरी पायो के तहत सरकारी नौकरी और प्रशिक्षण के लिए पैसा उपलब्ध करा रही है,
