मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भगवान श्रीराम और माता सीता की प्रतिमा का पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार 1 अगस्त को सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में आयोजित ‘हमारे राम’ महानाट्य के भव्य मंचन कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भगवान श्रीराम और माता सीता की प्रतिमा का पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। 'हमारे राम' महानाट्य के मंचन में लंकापति रावण की भूमिका निभा रहे अभिनेता आशुतोष राणा से मुख्यमंत्री ने मुलाकात कर बातचीत की। फेलिसिटी थिएटर चैरिटेबल आर्गेनाइजेशन, दिल्ली द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आयोजक मंडल द्वारा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने नाट्य मंचन ‘हमारे राम’ में कलाकारों द्वारा दी गई प्रस्तुति का अवलोकन भी किया।
