पटना। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान शुक्रवार को राजधानी पटना में विपक्ष, खासकर राजद और उसके नेतृत्व पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि उपचुनाव में एनडीए के उम्मीदवार भाजपा से नीरज सिन्हा की जीत तय है और एनडीए पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रहा है।
चिराग पासवान ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हार के बाद विपक्ष के लिए अपनी मौजूदगी दर्ज कराने का यह एक बड़ा मौका था, लेकिन न तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी और न ही बिहार से विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव चुनावी मैदान में सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। दोनों नेताओं को बिहार की चिंता नहीं है और इसी वजह से राजद की स्थिति कमजोर हो गई है। जब पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ही चुनाव के दौरान मौजूद नहीं है, तो यह कार्यकर्ताओं के लिए भी निराशाजनक संदेश है।
